मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास को लेकर भाजपा की जिला कार्ययोजना बैठक संपन्न 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। भारतीय जनता पार्टी जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता की अध्यक्षता में मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास को लेकर जिला कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ भाजपा के प्रेरणापुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और सशक्त बूथ संगठन है। बूथ स्तर पर कार्य करने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव का वास्तविक योद्धा है। उसके अथक परिश्रम से ही संगठन की विजय सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है कि वह बूथ स्तर तक निरंतर प्रवास, संवाद और संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का संकल्प तभी साकार होगा, जब उत्तर प्रदेश में संगठन और सरकार पूरी शक्ति के साथ जनता के बीच कार्य करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करें।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार नियमित संपर्क एवं संवाद, सक्रिय प्रवास और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध हैं। प्रत्येक पदाधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्र में नियमित प्रवास कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करे और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करे।
समापन उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता ने कहा कि विपक्ष लगातार झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहा है। ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचानी है तथा विपक्ष के दुष्प्रचार का तथ्यों के आधार पर जवाब देना है।
बैठक का कुशल संचालन अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, अभियान सह-संयोजक कृपा नारायण तिवारी, आयुष राज, जिला उपाध्यक्ष विरला शाक्य, अशोक चौबे, यशवर्धन चौधरी, संजीव भदौरिया, बासु चौधरी, जिला मंत्री राजकमल यादव, संजू बाबू शाक्य, प्रीती दुबे, जितेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, सह-कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, निवर्तमान जिला मंत्री रजत चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, राजवर्धन भदौरिया, जितेंद्र जैन, किसान मोर्चा अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष उदयवीर दोहरे, किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, आईटी जिला संयोजक शरद तिवारी, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य सहित पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *