आईएमए ने कार्यक्रम में नवीनतम चिकित्सा जानकारी को साझा किया गया

 डा. डीके दुबे को सम्मानित करते आयोजक

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आईएमए हाल पक्का तालाब पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे आईएमए के पदाधिकारियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में प्रो. डॉ. ए.के. गुप्ता पूर्व विभागाध्यक्ष एसएनएमसी आगरा ने थायरॉइड संबंधी विकारों एवं फैटी लिवर के विषय में नवीनतम चिकित्सा जानकारी साझा की। प्रख्यात ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. डी.के. दुबे ने भारतीय जनसंख्या में कैल्शियम की कमी एवं उसके प्रबंधन पर अपना व्याख्यान दिया। सीएमई में इटावा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चिकित्सकों एवं आईएमए सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वी.के. गुप्ता, डॉ. ए.एन. शाक्य एवं डॉ. अनूप वर्मा ने संयुक्त रूप से की। वैज्ञानिक सत्र के बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया जिसमें चिकित्सकों ने विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से उनका समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन आईएमए के सचिव डॉ. हिमांशु कुमार सिंह ने किया। उन्होंने सभी वक्ताओं, अध्यक्षों एवं उपस्थित चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सीएमई कार्यक्रम चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा ज्ञान से अपडेट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *