कांग्रेस नेता मोहम्मद राशिद
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। नव नियुक्त कांग्रेस अल्पसंख्यक सलाहकार परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य मोहम्मद राशिद ने कहा कि सलाहकार परिषद के चेयरमैन इमरान प्रताप गढ़ी ने जिस आशा और विश्वास के साथ वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ मुझे परिषद का सदस्य नामित किया है हम उनकी अपेक्षाओं पर भरसक प्रयास करके समाज को कांग्रेस की मुख्य धारा से जोड़ कर 2029 में गरीब मजलूमों के मसीहा राहुल गांधी को भारत का प्रधान मंत्री बनायेंगे।
राशिद कांग्रेस के युवा तेजतर्रार मृदुभाषी नेता हैं पार्टी ने समय समय पर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी उन पर वह हमेशा खरे उतरे वह इटावा के शहर अध्यक्ष के साथ फिरोजाबाद जनपद के प्रभारी भी रह चुके जहां उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य किया। अल्पसंख्यक सलाहकार परिषद के चेयरमैन इमरान प्रताप गढ़ी ने कानपुर मंडल में कांग्रेस की मजबूती के लिए इटावा जनपद के ही अरशद अली को भी सलाहकार परिषद में नामित किया है। मोहम्मद राशिद और अरशद अली के अल्पसंख्यक सलाहकार परिषद उत्तर प्रदेश में सदस्य नामित होने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, पीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाह, अरुण यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय दोहरे, जिला महासचिव मनोज दीक्षित, ब्लाक अध्यक्ष चकरनगर राजकुमार सिंह परिहार, पूर्व पीसीसी सुभाष गुप्ता, श्याम बाबू त्रिपाठी एडवोकेट, मुकेश यादव आदि ने बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि मुहम्मद राशिद निश्चित रूप से कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में सक्षम साबित होंगे।
