अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अजेंद्र गौर बने नगर अध्यक्ष व विजय नंदवंशी बने नगर मंत्री

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इटावा जिले की जसवंतनगर इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सहकार्यवाह सुनील सेंगर जी वा चुनाव अधिकारी प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में इटावा विभाग के विभाग संगठन मंत्री अपूर्व भदौरिया जी एवं इटावा जिले के जिला संगठन मंत्री नितिन द्विवेदी जी वा तहसील संयोजक रोहित गुप्ता जी उपस्थित रहे।

पुनर्गठन के दौरान अजेंद्र गौर जी को नगर अध्यक्ष एवं विजय नंदवंशी जी को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं अंकित साकेत जी को नगर उपाध्यक्ष तथा आयुष शर्मा जी, श्रेयांश नंदवंशी जी, कृष्ण शर्मा जी एवं पार्थ अग्नोत्री जी को नगर सहमंत्री का दायित्व दिया गया।

इसके साथ ही कुनाल द्विवेदी जी को नगर सोशल मीडिया संयोजक एवं अर्पित शाक्य जी को सह-संयोजक, विशाल जी को नगर एसएफडी संयोजक एवं संगम जी को सह-संयोजक, देव जी को नगर एसएफएस संयोजक एवं अवनीश जी को सह-संयोजक बनाया गया। यश गुप्ता जी को नगर खेलो भारत संयोजक एवं विकास सविता जी को सह खेलो भारत संयोजक का दायित्व सौंपा गया। नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आर्यन जी, संदेश जी, विकास जी, आदित्य जी, यश जी, धैर्य जी एवं देव जी को दायित्व प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अपूर्व भदौरिया जी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम से ही संगठन को नई गति मिलती है।

जिला संगठन मंत्री नितिन द्विवेदी जी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए विद्यार्थी परिषद के विचारों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन को निरंतर आगे बढ़ाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *