पौधारोपण करते सिलसिला ग्रुप के सदस्य
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। पर्यावरण संतुलन और हरी-भरी धरा का संदेश देने के उद्देश्य से जायंट्स ग्रुप सिलसिला ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिलसिला ग्रुप के अध्यक्ष मोहम्मद जावेद खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद नाज़िश इकबाल तथा प्रवक्ता मोहम्मद अनवर ने नवीन ग्रुप यंग जायंट्स के सदस्यो ने बच्चों सहित इस्लामिया इंटर कॉलेज इटावा में पौधारोपण का कार्य किया। जहां पर्यावरण केवल एक विषय ही नहीं बल्कि चिंता का विषय बनता जा रहा है इसलिए छात्रों में इसकी जागरूकता करना अत्यंत आवश्यक है।तथा मोहम्मद रूपम गुप्ता, ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना, सचिन, रुचि वाष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल, शिखा भिल्ला व ग्रुप की सदस्य उपस्थित थी। संगठन की सदस्यों ने नीम, पीपल, गुलमोहर, आंवला और तुलसी जैसे औषधि व छायादार पौधे लगाए। पर्यावरण जागरूकता: कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के लोगों को और सभी बच्चों को भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। संगठन की अध्यक्ष ने कार्यक्रम ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान और प्रदूषण को नियंत्रित करने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। प्रकृति को हरा-भरा रखना हम सभी की सामाजिक ज़िम्मेदारी है। अंत में सभी ने मिलकर आने वाले समय में अन्य सार्वजनिक स्थानों और पार्कों में भी इसी प्रकार के वृक्षारोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया। पौधों को हरा भरा रखने की ज़िम्मेदारी भी छात्रों को दी गई। अंश कुमार, अवनीश, समीर , निहाल सिंह, शायान खान आदि उपस्थित रहे।
