इटावा पुलिस लाइन में क्राइम सीन मैनेजमेंट पर विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। पुलिस लाइन इटावा में क्राइम सीन मैनेजमेंट विषय पर विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता SSP इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने की, जबकि SP सिटी अभयनाथ त्रिपाठी की उपस्थिति में फील्ड यूनिट द्वारा पुलिसकर्मियों को घटनास्थल के वैज्ञानिक प्रबंधन एवं साक्ष्य संकलन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जिले के विभिन्न थानों से आए आरक्षियों एवं महिला आरक्षियों को घटनास्थल की सुरक्षा, अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, घटनास्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी तथा भौतिक और वैज्ञानिक साक्ष्यों को सुरक्षित एवं बिना छेड़छाड़ संकलित करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपराधिक घटना के घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए साक्ष्यों की वैज्ञानिक तरीके से पहचान, संरक्षण एवं संकलन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, विवेचना को अधिक प्रभावी एवं साक्ष्य आधारित बनाने के लिए आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के बेहतर उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की क्राइम सीन हैंडलिंग क्षमता को मजबूत करना तथा वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर विवेचना की गुणवत्ता में सुधार करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *