कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते माकपा नेता
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। बेतहाशा बढती मंहगाई, चीनी, प्याज, कडुआ तेल आदि के मूल्यों मेें वृद्वि ने त्योैहारों के मौसम से पहले मंहगाई झेल रही जनता की मुसीबतें और बढा दी है। खाने- पकाने के सामान पर मूल्य वृद्वि को तत्काल वापस लिया जाय। माकपा के धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राजय कमेटी सदस्य एवं जिला मंत्री नाथूराम यादव ने कहा कि मोदी योगी राज में कॉर्पोरेट्स की पोहबारह है, जमाखोर, मुनाफाखोर , कालाबाजारिये जनता की लूट के लिये स्वतन्त्र है, उन्हें खुली छूट है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को डीएम के माध्यम से प्रेषित ज्ञापन में चीनी मूल्य में वृद्वि वापस लेने, खुले बाजार में 40 रुपये किलो चीनी उपलब्ध कराने, राशन की दूकानों से पात्र ग्रहस्थी, राशन कार्ड धारकों को कन्ट्रोल दरों पर चीनी देने, गन्ने से इथनाल बनाकर पेट्रोल में मिलाना बन्द करने तथा उ.प्र. में बन्द 19 चीनी मिलों को चालू करने की मांग की गई। प्रदर्शन में वरिष्ठ माकपा नेता अमर सिंह शाक्य, प्रेमशंकर यादव, किसान सभा के जिला मंत्री सन्तोष शाक्य, सन्तोष राजपूत, पूर्व सहायक कुल सचिव डा. शौकीनसिंह, निजामुददीन अन्सारी, शशी कान्त मिश्रा, सकटनरायन सविता, नरेन्द्र शाक्य, डीवाईएफआई के जिला मंत्री नितिन यादव, केला देवी, मनोज राठौर, पिन्टू शाक्य, आदि मौजूद रहे।
।
