बैरिकेडिंग पार कर आगे पहुँचीं सांसद डिंपल यादव

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

सांसद डिंपल यादव प्रदर्शन स्थल पर बैरिकेडिंग पार कर आगे पहुँचीं और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इस तरह की कार्रवाई का राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *