शायर इंतखाब आलम रौनक इटावी के आवास पर हुआ नातिया मुशायरे
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। ईद मीलादुन्नबी के मौके पर वरिष्ठ शायर इंतखाब आलम रौनक इटावी के आवास पर नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि इनाम उल्ला खान उर्फ बबलू, विशिष्ट अतिथि शाहिद सिद्दीकी उर्फ लल्ला रहे। कार्यक्रम का आगाज तिलावते कुरान ए पाक से हुआ। मुशायरे में तालिब लईक ने कहा खुदा का नूर लिबासे बशर में आयेगा, तभी तो आज सुहानी ये रात लगती है। हादी हसन ने कहा दरे हबीब का हम एहतराम करते हैं, मलायका जहां पर सलाम करते हैं। साबिर हुसैन ने कहा जा अजल जा अभी इन आंखों ने रोज़ ए मुस्तफा नहीं देखा। रौनक इटावी ने संचालन करते हुए कहा घर आमना के देखिए सरकार आ गये, खुशियां मनाओ अहमद ए मुख्तार आ गये। अध्यक्षता करते हुए हाशिम नईमी ने कहा बरसों पहले देखा था जो सपना कब पूरी उसकी ताबीर होगी। हाफिज उमर बरकाती, हाफिज कारी शहबाज अनवर, हाफिज कैफ़ रजा, आज़म ख़ान बशर, सोहेल वारसी, अजहर एड., आदिल चिश्ती, कैफ कुरैशी ने भी कलाम पेश किए। कार्यक्रम के संयोजक मो. आज़म, मो. आरिफ खान, इमरान खान, अदनान फ़ैज़, शाहजान ने अतिथियों व शायरो का माला पहनाकर स्वागत किया। मुशायरे में हाजी अज़ीम वारसी, हाजी रईस खां, वाई के शफी, नवाब, कामिल कुरैशी, कासिम बाबा, ओसाफ, शेऐब फय्याज, दिलशाद पहलवान, अहमद अली, कामरान अशरफी, चमन वारसी, रेहान खां, हाजी सरफराज खान, असलम, अनस, हाजी शेख शकील, हाजी शेख़ आफताब, फैजान वारसी आदि मौजूद रहे। मुशायरे में कलाम पेश करते वरिष्ठ शायर रौनक इटावी व उपस्थित लोग।
