कर्मक्षेत्र महाविद्यालय में दो नवंबर को होगा सरदार पटेल जयंती समारोह

 कार्यक्रम की जानकारी देते संयोजक आशीष पटेल व अन्य

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उ. प्र. सरदार पटेल विचार मंच के तत्वावधान में 2 नवंबर को कर्मक्षेत्र महाविद्यालय में छब्बीसवां सरदार पटेल जयंती समारोह होगा, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। सरदार पटेल की 151वीं जन्म जयंती के अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम में पीडीए परिवारों की 151 महिलाओं को भेंट प्रदान कर समाज के विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
ये जानकारी पक्का तालाब स्थित मंच के कैंप कार्यालय पर समारोह की तैयारियों के सम्बन्ध में हुई बैठक में मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक आशीष पटेल ने तैयारी समिति के सदस्यों के साथ दी। उन्होंने बताया कि प्रातः दस बजे मुख्य अतिथि द्वारा पक्का तालाब चौराहे पर स्थापित भारत रत्न सरदार पटेलजी की मूर्ति पर सबसे पहले माल्यार्पण करने के बाद के के कालेज प्रांगण में समारोह का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव की प्रखर वाणी संदेश से होगा। साथ ही समारोह में प्रसिद्ध सिने अभिनेता एवं टीवी कलाकार महाभारत के द्रोणाचार्य, शक्तिमान कें किलविश, देवों के देव के दक्ष प्रजापति सहित सैकड़ों ऐतिहासिक किरदार निभाने वाले सुरेंद्र पाल सिंह भी मुंबई से समारोह में जुड़ेंगे। आशीष पटेल ने आगे बताया कि समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व एमएलसी रामनरेश मिनी, विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष जिला पंचायत अंशुल यादव, पूर्व एमएलसी राकेश यादव, पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव, पूर्व मंत्री रामसेवक यादव, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक अजंट सिंह यादव, सांसद इटावा जितेंद्र दोहरे, अध्यक्ष नगर पालिका ज्योति गुप्ता, आर्यन यादव एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य सहित समाज वादी पार्टी के नेता, छात्र छात्राएं, भारी संख्या में महिलाएं तथा नागरिक भाग लेंगे। उन्होंने इटावा के सभी सम्मानित एवं जागरूक नागरिकों से राष्ट्रीय गरिमा वाले इस समारोह में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर बैठक में तैयारी समिति से जुड़े बृजभूषण लाल वर्मा, रामसजीवन वर्मा, सेवानिवृत्त कोच राजेश वर्मा, पूर्व सभासद विमल वर्मा, श्रीहरि पटेल, अवनींद्र मोहन वर्मा, हनी वर्मा, राजेश छोटे, दीपक वर्मा, मनोज वर्मा, पूर्व सभासद अतुलेश पटेल, पूर्व सभासद सचिन वर्मा, राजीव वर्मा, प्राणेश वर्मा, देशराज वर्मा, सचिन सोमनाथ, अभिजीत चौधरी, महेन्द्र सिंह, हरिहरनाथ वर्मा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *