इटावा पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, दशहरा मिलन समारोह में होंगे शामिल

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रविवार दोपहर इटावा पहुंचे। वह यहां क्षत्रिय स्वाभिमान मंच की ओर से आयोजित दशहरा मिलन समारोह में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, बृजभूषण शरण सिंह दोपहर करीब 12:15 बजे अपने निजी हेलिकॉप्टर से इटावा पहुंचे। उनके आगमन को लेकर समारोह में शामिल होने वाले लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर आयोजकों और समर्थकों में खासा उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *