सहोदय इंटर स्कूल आर्ट कंपटीशन के विजेता छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

 विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते डा. धर्मेंद्र शर्मा

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में सहोदय इंटर स्कूल आर्ट कंपटीशन का आयोजन किया गया। यह पूरी प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न सीबीएसई से जुड़े विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता की मेजबानी दिल्ली पब्लिक स्कूल ने की। प्रथम वर्ग की प्रतियोगिता में क्लास 6 से 8 के छात्र छात्राओं ने पेंटिंग कॉम्पटीशन में भाग लिया जिनका विषय बैटलफील्ड बायोडायवर्सिटी रहा। द्वितीय वर्ग में क्लास 9 से 10 के बच्चों ने पेंट योर हेरिटेज विषय पर आधारित मिट्टी के रंग ट्रेडिशनल आर्ट विषय प्रतियोगिता में कलरफुल घड़े पेंट किए। तृतीय वर्ग में क्लास 11 से 12 के छात्र छात्राओं ने सहभागिता की उन्होंने रंगों से रिश्ता फैब्रिक फिएस्टा माई ट्रेडिशन माई टेक्सटाइल आधारित विषय में प्रतिभाग किया। प्रथम वर्ग के बालक वर्ग में रेडवुड ग्लोबल अकादमी के छात्र दीप्त ने प्रथम पुरस्कार जीता ।
अगले क्रम में सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल,जसवन्तनगर के छात्र उत्कर्ष यादव एवं डीपीएस इटावा के प्रतीक कुमार ने भी द्वितीय पुरस्कार जीता। संत विवेकानंद सी. सेके. पब्लिक स्कूल इटावा के नैतिक यादव एवं सुदिती ग्लोबल अकादमी इटावा के अक्षत प्रताप सिंह ने तृतीय पुरस्कार जीता। प्रथम वर्ग के बालिका वर्ग में डीपीएस की आन्या सिंह ने प्रथम स्थान, संत विवेकानंद सी. सेके. पब्लिक स्कूल इटावा की सुनयना एवं एसएस मेमोरियल सैफई की रिद्धि ,सुदिती ग्लोबल अकादमी की आध्या द्विवेदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में यश इंटरनेशनल सीनियर सेके. स्कूल इटावा की श्रृष्टि चौहान,सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल जसवन्तनगर की प्रतिभा सिंह एवं एरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल की विदुषी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे वर्ग में टीम एस एस मेमोरियल सीनियर सेके. पब्लिक स्कूल सैफई की हिमांशी एवं तनु ने प्रथम स्थान टीम डीपीएस की अदिति पोरवाल,संस्कृति सिंह ने द्वितीय एवं टीम लॉर्ड मदर पब्लिक स्कूल बकेवर से शीलमित्रा एवं कार्तिकेय ने भी द्वितीय एवं टीम सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल जसवन्तनगर की श्रृष्टि,आकृति यादव ने द्वितीय,टीम एमनीव विजन स्कूल इटावा से तनवी,एलिना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय वर्ग में टीम दिल्ली पब्लिक स्कूल से छात्रा समीक्षा श्रीवास ,हर्षिता यादव ने प्रथम एवं टीम सेंट मेरी इंटर कालेज इटावा की अरविका शाक्य एवं आर्निका शाक्य ने भी प्रथम स्थान, टीम सुदिती ग्लोबल अकादमी इटावा की श्वेता सिंह, श्रेया यादव ने द्वितीय एवं टीम सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल जसवन्तनगर से नम्रता एवं स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में योगेन्द्र मिश्रा प्रिंसिपल जायोत्री अकादमी भरथना सहोदया के ऑब्जर्वर की भूमिका में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सफल हुए सभी छात्र छात्राओं को सहोदय संगठन के अध्यक्ष, डॉ धर्मेंद्र शर्मा प्रिंसिपल नारायन कालेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स, कमल कुमार प्रिंसिपल सुदिती ग्लोबल अकादमी एवं सहोदया ग्रुप के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सहोदया के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र शर्मा ने डीपीएस की प्रिंसिपल भावना सिंह को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया। उक्त प्रतियोगिता को शिक्षक शिक्षिकाओं में श्रीमती निहारिका शर्मा ,रेहान अजीज एवं ऋचा दास ने सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *