इटावा। सोनू गुप्ता पुत्र रघुवीर गुप्ता निवासी ग्राम गौहानी थाना चकरनगर अपनी पत्नी के साथ से ऑटो में बैठकर बकेवर से चकरनगर आ रहे थे। चकरनगर चौराहे पर उतरकर वह गौहानी जाने हेतु अन्य आटो में सवार हो गए, इसी दौरान उनका एक बैग आटो में छूट गया, जिसमें लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व अन्य सामान रखा हुआ था। बैग छूट जाने की जानकारी होने पर श्री सोनू गुप्ता द्वारा तत्काल थाना चकरनगर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना चकरनगर पर नियुक्त उ.नि. बृजेश कुमार सिंह एवं का. दुर्गा प्रसाद द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के अंतर्गत जनपद में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संबंधित आटो को चिन्हित किया गया तथा बैग को सकुशल बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ बैग एवं आभूषण सकुशल प्राप्त होने पर सोनू गुप्ता एवं उनकी पत्नी द्वारा अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, प्रभारी निरीक्षक थाना चकरनगर एवं इटावा पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। साथ ही जनसामान्य द्वारा भी पुलिस की इस तत्परता एवं ईमानदार कार्यवाही की भूरि-भूरि सराहना की गई।
Related Posts
जनता पर्वों पर आपसी सौहार्द, भाईचारा कायम रखे – डीएम
- Cv-Editor
- February 14, 2026
- 0
करंट विज़न संवाददाता इटावा।जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में पीस कमेटी की […]
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का सशक्त निरीक्षण एवं फिटनेस अभियान
- Cv-Editor
- February 6, 2026
- 0
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का सशक्त निरीक्षण एवं फिटनेस अभियान करंट विज़न इमरान खान जनपद : इटावा […]
सपा कार्यालय पर मनाई गई जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि
- Cv-Editor
- January 23, 2026
- 0
जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन ही समाजवादी सिद्धांतों से भरा रहा – प्रदीप शाक्य करंट विज़न संवाददाता इटावा। सपा कार्यालय पर समाजवादी चिंतक मिनी लोहिया […]
