समाजसेवी रामशरन गुप्ता ने सरोज वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटे अंगवस्त्र

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी रामशरण गुप्ता, विशिष्ट अतिथि दिनेश दुबे, संगीता दुबे ने वृद्धाश्रम में महिला पुरुष बुजुर्गों को अंगवस्त्र वितरित किए

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। बंगलौर निवासी बुजुर्ग दंपत्ति श्याम सुंदर श्रीवास्तव एवं शीला श्रीवास्तव के 50 वें दाम्पत्य वर्ष के पूर्ण होने अवसर पर श्रीविष्णु हरिपुरम कॉलोनी महेरा फाटक स्थित शालिनी मेमोरियल सेवा संस्थान के अंतर्गत संचालित सरोज वृद्धाश्रम में 45 वृद्धजनों महिला पुरुष को भोजन कराकर वस्त्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी रामशरण गुप्ता, विशिष्ट अतिथि दिनेश दुबे, संगीता दुबे ने वृद्धाश्रम में महिला पुरुष बुजुर्गों को अंगवस्त्र वितरित किए। सभी अतिथियों का आश्रम परिवार द्वारा पटका पहनाकर और पौधा देकर स्वागत किया गया। समाजसेवी श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि,मुझे बुजुर्गों की सेवा करने में हमेशा हींआनंद की विशेष अनुभूति होती है क्यों कि ये बुजुर्ग ईश्वर का ही एक प्रतिरूप होते है। वृद्धाश्रम की बेहतरीन व्यवस्थाएं और संस्था का सेवा प्रयास बेहद ही सराहनीय है और इस पुनीत कार्य के लिए मै संस्था को बधाई देता हूं। उन्होंने सभी से वृद्धआश्रम को सहयोग करने की अपील भी की। अंगवस्त्र वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश दुबे,संगीता दुबे, मैनेजर आशीष यादव,योग प्रशिक्षक डॉ आशीष त्रिपाठी,औसान सिंह,निशी यादव,नीलम चौहान,कमला देवी,एएनएम लक्ष्मी तिवारी, अशोक चतुर्वेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को वस्त्र वितरित करते हुए समाजसेवी रामशरण गुप्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *