इटावा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा: प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार, एसडीएम जसवंतनगर कुमार सत्यमजीत का स्थानांतरण इटावा से गोंडा कर दिया गया है।
इसी क्रम में पीसीएस अधिकारी अमित कुमार जायसवाल का गोरखपुर से इटावा, मनोज कुमार पाठक का गाजीपुर से इटावा तथा गणेश कुमार कनौजिया का प्रयागराज से इटावा तबादला किया गया है।
वहीं, पीसीएस अधिकारी सुशांत श्रीवास्तव का इटावा से औरैया, दीप शिखा का इटावा से बागपत तथा विक्रम राघव का इटावा से आगरा स्थानांतरण किया गया है।
इन तबादलों के बाद इटावा जनपद में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *