सैफई क्षेत्र की बेटी अनुराधा यादव बनीं डॉक्टर, क्षेत्र का नाम किया रोशन

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

सैफई। क्षेत्र के ग्राम मटियार निवासी अनुराधा यादव, पुत्री सर्वेश यादव, ने अपनी मेहनत और लगन से बस्ती मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर डॉक्टर बनकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अनुराधा यादव की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने अनुराधा यादव को इस उपलब्धि पर ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बेटी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *