व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाए

करंट विज़न संवाददाता
इटावा।
इटावा। नुमाइश चौराहा स्थित राज्य कर विभाग कार्यालय पर अपर आयुक्त ग्रेट-1 राज्य कर एच पी राव दीक्षित की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान विभाग प्राथमिकता पर कराए। जीएसटी में एचएसएन कोड की संख्या कम की जाए एक प्रकृति की व एक टैक्स दर की वस्तुओं का एच एस एन कोड एक बनाया जाए जैसे रेडीमेड कपड़ों में ही कई कोड है जबकि टैक्स की दर एक ही है। युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा नगर प्रभारी संजय वर्मा ने कहा रिटर्न फॉर्म को सहज बनाया जाए मौजूदा फार्म जटिल और तकनीकी भाषा से भरे हैं ! सरल भाषा और कम कालम वाला फॉर्म हो जिससे बिना सलाहकार के भी व्यापारी रिटर्न भर पाए।वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ हरिशंकर पटेल ने कहा बिजली की बार-बार शटडाउन व कटौती से बुरा हाल है भीषण गर्मी पड़ रही है और इस समय पूरी तरह बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है जिसके कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है इससे जहां आम जनमानस बेहाल है वहीं बिजली न आने से व्यापार चौपट हो रहें हैं। महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे, मीरा तिवारी, रजीत सिंह कुशवाहा, लाईनपार अध्यक्ष अंजू यादव, संतोष कुमार वर्मा, सोनी यादव आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *