शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में विवाद एवं शांति भंग होने की आशंका के चलते आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए लोगों में राजवीर उर्फ करू पुत्र स्व. रामप्रकाश निवासी नगला महासुख, सरिता पत्नी राजवीर निवासी नगला महासुख, पप्पी पत्नी स्व. प्रमोद कुमार निवासी नगला महासुख, मोनू पुत्र दिनेश सिंह निवासी खेड़ा बुजुर्ग, बबली उर्फ संजय पुत्र शिवपाल निवासी कैस्त, जसवीर पुत्र ओमपाल सिंह निवासी असरासी थाना कादर चौक जनपद बदायूं, लालू पुत्र सरमन निवासी अहीर टोला, टिकू पुत्र सरमन सिंह निवासी अहीर टोला, ऋषि पुत्र रामबाबू निवासी कैस्त तथा राजू पुत्र संजय निवासी कैस्त शामिल हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को माननीय उपजिला मजिस्ट्रेट जसवंतनगर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थाना अध्यक्ष कमल भाटी का कहना हैं कि कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *