छात्र मोबाइल के उपयोग से होने वाले नुकसान से सचेत रहें – डा. निर्मल चन्द्र वाजपेयी

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी सम्पन्न

करंट विज़न संवाददाता
इटावा।  राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का  आयोजन किया गया। संस्था के प्रधानाचार्य डा. निर्मल चन्द्र वाजपेयी ने छात्रों को मोबाइल फोन के अत्यधिक और गलत उपयोग से होने वाले नुकसानों के प्रति सचेत किया और उन्हें इस बुरी आदत से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री बाजपेई ने कहा कि डिजिटल युग में मोबाइल ज्ञान का एक अच्छा साधन हो सकता है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा और गलत इस्तेमाल बच्चों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा अत्यधिक मोबाइल स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों की एकाग्रता कम हो रही है उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और वे अनिद्रा व अवसाद जैसी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। आवासीय विद्यालय के छात्रों के लिए यह बेहद जरूरी है कि वे अपना कीमती समय रील्स, सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेम्स में बर्बाद करने के बजाय खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और अपनी पढ़ाई में लगाएं। सभी अभिभावक भी बच्चों के मोबाइल उपयोग की सीमा तय कर सकें। ग्रीष्म अवकाश में छात्र आपके पास रहेगा इसलिए अपने पाल्यों की गतिविधियों पर ध्यान दे छात्रों को ग्रह कार्य दिया जा रहा इसे समय से पूरा कराए। प्रधानाचार्य डॉ. निर्मल चन्द्र वाजपेयी ने समस्त अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर राम कृपााल, अभिषेक भास्कर,, शिखा, पुष्पराज, राकेश, अर्चना,, मेघा, संगीता, आरती, कुमकुम, सुधा, नीलम, पूजा, आदित्य गौरव व, सलमान, सर्वेश, करन अभिभावक मैकू लाल, वेदपाल, दीपक, सोनाली, गौरव जैन, शानुल हक, बबली, लाल सिंह आदि अभिभावक उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते प्रधानाचार्य डा. निर्मल चन्द्र वाजपेयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *