इटावा रेलवे स्टेशन पर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, जीआरपी ने सुरक्षित बचाया

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। युवक फुटओवर ब्रिज से ट्रेन के ऊपर कूद गया और कुछ देर तक ट्रेन की छत पर दौड़ता रहा, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद जीआरपी और रेलवे अधिकारियों ने संयुक्त प्रयास से युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। घटना के दौरान किसी यात्री या रेलवे संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *