बच्चों के साथ जायन्ट्स नवोदिता ग्रुप की डीओए छवि गुप्ता व अन्य
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जायन्ट्स नवोदिता ग्रुप की डीओए छवि गुप्ता ने अपनी बेटी का जन्मदिन गांव के गरीब बच्चों के साथ मनाया। यह गांव यमुना के किनारे बीहड़ में बढपुरा ब्लॉक में सुनवारा नामक गांव है वहां एक प्राइमरी स्कूल में 60 छोटे-छोटे बच्चों के साथ सेलिब्रेट की। वह बच्चे भी बड़े खुश थे उन बच्चों को फूड पैकेट वितरित किए गए । बच्चों के साथ-साथ सभी स्टाफ को टीचर्स को भी फूड पैकेट दिए गए। और उन बच्चों के साथ गाना बजाना करते हुए हम लोगों ने उनको अच्छी-अच्छी कहानी सुना कर उनका मनोरंजन किया। बच्चे बड़े ही नेक दिल और प्रतिभावान थे कुछ बच्चियों ने इतना अच्छा नृत्य करके हम सभी का मन मोह लिया । मन खुश हो गया हम सब ग्रुप वालों ने उन बच्चों को आश्वासन दिया है कि हम लोग हर महीने कुछ ना कुछ लेकर उनके पास जरूर आएंगे आज पता चलता है कि गांव में भी प्रतिभा की कमी नहीं है बस उनको खोज करके निकलने वाला कोई चाहिए हम लोग इसलिए भी बहुत खुश थे कि शहर में हम लोग सब काम करते चले आ रहे हैं लेकिन जो जरूरत मंद लोग आज गांव में है वह शायद शहर में नहीं हैं। हम लोगों को अब गांव गांव जाकर सेवा का कार्य करना होगा , और मेरा ऐसा प्रयत्न रहेगा कि मैं गांव जाकर उन लोगों की मदद कर सकूं। इस अवसर पर आशा अवस्थी, कृष्णा अवस्थी, कल्पना अग्रवाल, छवि गुप्ता, अनीता यादव, प्रीति यादव, प्रगति यादव, लक्ष्मी यादव, उपासना राजपूत व स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। बच्चों के साथ जायन्ट्स नवोदिता ग्रुप की डीओए छवि गुप्ता व अन्य।
