करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा शहर इकाई का गठन आज होटल इम्पीरियल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रियाज अब्बासी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, शहर अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा एवं महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम सहित कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से सौरभ अग्रवाल उर्फ सोनू को युवा शहर इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के मान-सम्मान एवं सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकारी तंत्र द्वारा सबसे अधिक उत्पीड़न व्यापारियों का ही किया जाता है, ऐसे में संगठन का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है।
जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन पूर्ण रूप से संकल्पित है और व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब, युवा जिला महामंत्री अजीत कुमार, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, महिला जिला महामंत्री ममता दुबे, महिला जिला उपाध्यक्ष तनु वर्मा, करिश्मा ठाकुर, कोषाध्यक्ष रोशनी वर्मा, महिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल, सुमन यादव, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, प्रीति शर्मा, खुशी सक्सेना एवं टीना वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से पूर्व नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।
