धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय 135 लोगों का हुआ परीक्षण, 8 मरीजों के ऑपरेशन हुए

 महिला की आंखों का परीक्षण करते चिकित्सक

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। श्रीशंकर धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय राहतपुर में अमेरिका में प्रवासी भारतीय परिवार के पारमार्थिक सहयोग से सभी मरीजों के लिए ओपीडी और दवाई नि:शुल्क रखी गई जिसमें कुल 135 लोगों ने इसका लाभ उठाया। 8 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए। संस्थान के निदेशक राजेन्द्र कुमार दीक्षित ने बताया कि सिएटल अमेरिका में प्रवासी भारतीय भूमिका एवं वैभव मिश्रा के सौजन्य से अब इस नेत्र अस्पताल माह के प्रथम शुक्रवार को आने वाले सभी मरीजों के लिए ओपीडी निःशुल्क रहा करेगी तथा सभी को दवाइयां भी निःशुल्क दी जाएंगीं। इसी क्रम में 135 लोगों का नेत्र सर्जन डा. उमेश अहिरवार ने अपने सहयोगी मेडिकल स्टाफ फिजिशियन डा. आशीष दीक्षित, रिफ्लेक्शनर संजीत कुमार, विशाल प्रसाद, औषधि वितरक पारस सत्संगी, उमाकांत पाठक के साथ परीक्षण किया तथा चिह्नित आठ मरीजों के सफल ऑपरेशन किए। परमार्थ के इस कार्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा की तरफ से चिकित्सालय कैंप में आए अधिकार मित्र वाचस्पति द्विवेदी ने लोगों का पर्चा बनवाने, जांच करवाने एवं दवा वितरण करवाने में विशेष सहयोग किया। निदेशक राजेंद्र कुमार दीक्षित ने प्रवासी मिश्रा परिवार समेत सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *