वारंटी अभियान में जसवंतनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 अभियुक्त गिरफ्तार

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे वारंटी एवं वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के तहत जसवंतनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमल भाटी और विभिन्न चौकी व बीट उपनिरीक्षकों की टीम द्वारा की गई।
सीओ के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों से गिरफ्तारी वारंट जारी थे। पुलिस टीम ने लगातार दबिश और सुरागरसी कर अभियुक्तों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में महेश सिंह, श्याम सिंह, विकास कुमार, नीरज सिंह, मुनेश, मूलचंद्र, बृजमोहन, सर्वेश कुमार, धर्मेंद्र, ब्रजेश कुमार, मनपाल, सुखवीर और चाद बाबू शामिल हैं। इन पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, दुर्घटना, महामारी अधिनियम उल्लंघन, आबकारी अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय रूप से दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *