ठाकुर पवन सिंह ने शोक जताया
बिधूना : ( डॉ अलका चौहान )
करंट विज़न संवाददाता
स्वीट होम पब्लिक स्कूल आदर्श नगर किशनी रोड बिधूना के संचालक एवं डाकघर अभिकर्ता श्याम तिवारी का आज रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही बिधूना कस्बावासी स्तब्ध रह गये। श्याम तिवारी बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके आकस्मिक निधन से बिधूना कस्बे को अपूर्णनीय क्षति हुई है। श्याम तिवारी के आकस्मिक निधन पर ठाकुर पवन सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। ज्ञातव्य हो कि स्वीट होम पब्लिक स्कूल आदर्श नगर किशनी रोड बिधूना के संचालक एवं डाकघर अभिकर्ता श्याम तिवारी बहुत ही सरल व्यक्तित्व के स्वामी थे। वह प्रतिदिन सुबह 4:00 उठकर टहलने जाया करते थे लेकिन आज उनके आकस्मिक निधन का समाचार जैसे ही बिधूना कस्बावासियों को हुआ सभी लोग स्तब्ध रह गये। उनके निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में लोग किशनी रोड स्थित उनके आवास पर पहुंचे और उनके अंतिम दर्शन कर अश्रुपूरित नेत्रों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके आकस्मिक निधन पर आज किशनी रोड स्थित पूरा बाजार बंद रहा। श्याम तिवारी के आकस्मिक निधन पर छुन्नू तिवारी, धवन कुशवाह, एडवोकेट शरद दुबे, भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष मंजू चौहान, लव कुमार, प्रेमकांत पाल, डॉ श्याम नरेश दुबे, मनोज कुमार मिश्रा, एडवोकेट रामकिशोर शुक्ला, यशेंद्र भदौरिया, आर के त्रिवेदी, पत्रकार अभिषेक मिश्रा, मोनू गुप्ता, अमर सिंह, प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, शिवकांत दुबे, हरर्वेंद्र उर्फ कल्लू त्रिपाठी, एडवोकेट कुलश्रेष्ठ द्विवेदी एवं ठाकुर पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में कस्बावासियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
