हर संसाधन की अहमियत, हर व्यवस्था में पारदर्शिता!

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

विश्वविद्यालय के संसाधनों का बेहतर प्रबंधन और उनका सदुपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के माननीय कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने विश्वविद्यालय के केंद्रीय भंडार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुलसचिव श्री दीपक वर्मा भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान कुलपति महोदय ने स्टॉक रजिस्टर, मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता एवं आपूर्ति, विभागों की मांग, भंडारण व्यवस्था तथा लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी सामग्रियों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी सामग्रियों का रिकॉर्ड पारदर्शी, अद्यतन एवं व्यवस्थित रखा जाए, ताकि आवश्यकता के अनुरूप संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो और किसी भी प्रकार की अनावश्यक खरीद या बर्बादी को रोका जा सके।

उद्देश्य स्पष्ट है—हर संसाधन का उचित उपयोग, हर व्यवस्था में जवाबदेही और प्रत्येक प्रयास का लाभ मरीजों एवं आमजन की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में सुनिश्चित करना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *