राजगीर ज़ू सफारी से अर्द्ध वयस्क शेर “युवराज” इटावा सफारी पार्क पहुंचा — 21 दिन के क्वारेंटीन में रखा गया; बदले में इटावा से शेर “नीक” और 04 काले हिरण राजगीर रवाना

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। 03.11.2026 को इटावा सफारी पार्क एवं राजगीर ज़ू सफारी के मध्य वन्य जीव विनिमय के अंतर्गत केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त अनुमति के क्रम में राजगीर से “युवराज” नामक अर्द्ध वयस्क शेर 01.11.2026 की रात को इटावा सफारी पार्क में सुरक्षित पहुंचा, जिसे 21 दिन के लिए क्वारेंटीन किया गया है।

इस शेर के बदले इटावा सफारी से अर्द्ध वयस्क शेर “नीक” एवं 04 काले हिरण को लेकर राजगीर ज़ू सफारी की टीम आज राजगीर के लिए रवाना हुई।

वर्तमान में इटावा सफारी पार्क में 22 शेर हैं, जिनमें से 16 शेर (04 नर और 12 मादा) इटावा में पैदा हुए हैं और 06 शेर (03 नर और 03 मादा) दूसरे प्रदेशों से लाए गए हैं। इन 06 शेरों में से 04 गुजरात, 01 हरियाणा और 01 बिहार से लाए गए हैं।

कुल 22 शेरों में शावक 04 (नर 01, मादा 03), अर्द्ध-वयस्क 06 (नर 01, मादा 05), वयस्क 09 (नर 04, मादा 05) और 03 वृद्ध (नर 01, मादा 02) शेर हैं। इस प्रकार वर्तमान में इटावा सफारी पार्क में सभी आयु वर्ग के शेर विद्यमान हैं।

इटावा सफारी में जन्मी दूसरी पीढ़ी की शेरनियों के लिए शेर मिल जाने से अब यहां दूसरी और तीसरी पीढ़ी के शेरों का नियमित रूप से प्रजनन संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *