संयुक्त प्रेस क्लब की बैठक में हुआ फैसला: दिसंबर में इटावा प्रदर्शनी में सजेगा विशाल पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का मंच पत्रकार हितों की रक्षा के लिए बनेगी ‘संघर्ष समिति’, मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आचार संहिता पर भी हुई चर्चा

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान 

“आजादी की रक्षा और समाज निर्माण में मीडिया की भूमिका अतुलनीय”: राजेन्द्र भसीन

इटावा।जिला सूचना कार्यालय स्थित प्रेस क्लब सभागार में संयुक्त प्रेस क्लब इटावा (उत्तर प्रदेश) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दिसंबर माह के द्वितीय सप्ताह में इटावा प्रदर्शनी पंडाल में संगठन के तत्वावधान में एक भव्य एवं विशाल पत्रकार सम्मेलन तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।इस दौरान आयोजन की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार- विमर्श हुआ।

पत्रकार हितों के लिए बनेगी संघर्ष समिति-

बैठक के दौरान पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों,उनके अधिकारों के संरक्षण और पत्रकार हितों की रक्षा पर प्रमुखता से चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक मजबूत ‘संघर्ष समिति’ गठित करने का प्रस्ताव रखा।इसके साथ ही पत्रकारिता की गरिमा, विश्वसनीयता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने पर भी बल दिया गया।

“पत्रकारिता एक जुनून और राष्ट्र सेवा का माध्यम”

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं,बल्कि एक जुनून है। विपरीत परिस्थितियों और संघर्षों का डटकर मुकाबला करते हुए पत्रकार सदैव समाज और राष्ट्र के हितों के लिए समर्पित रहते हैं।

वक्ताओं ने स्मरण कराया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने सर्वोच्च बलिदान से देश को जो आजादी दिलाई,उसके संरक्षण और संवर्धन में स्वतंत्र मीडिया की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों और पत्रकारों की रही उपस्थिति

बैठक की अध्यक्षता संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र भसीन ने की,जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब के महामंत्री सुधीर मिश्र द्वारा किया गया।

बैठक में क्लब के संरक्षक सविका धर्मलाल चतुर्वेदी, गणेश ज्ञानार्थी,अनुराग गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह चौहान,मसूद तैमूरी,ओम रतन कश्यप, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष अन्नू चौरसिया, संगठन सचिव रघुवीर यादव और प्रचार मंत्री नितेश प्रताप सिंह ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।इसके अलावा वहाज अली खान निहाल,कमल मिश्रा, मसरूर खान,अतुल यादव, विपिन भदौरिया और इदरीस भाई ने भी आगामी सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने हेतु सुझाव दिए।

बैठक में इकदिल कमेटी के संरक्षक सुशील सम्राट, अध्यक्ष संजीव राजपूत, विमल गौतम,अमित राजपूत,अनिल कुमार एवं असलम अंसारी सहित जनपद भर से आए लगभग तीन दर्जन से अधिक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।सभी सदस्यों ने आगामी दिसंबर माह के आयोजन को भव्य रूप देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *