
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित PET-2026 परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराई जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन और सतत निगरानी बनाए रखने के साथ अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में सकुशल संपन्न हो सके।
