जागरूकता शिविर में बच्चों के साथ अधिकार मित्र
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ( डालसा ) के अध्यक्ष रजत सिंह जैन एवं पूर्णकालिक सचिव आरती द्विवेदी के निर्देश पर शुक्रवार को रामलीला मार्ग स्थित प्राइमरी स्कूल में ” पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस कचरा प्रबंधन” विषय पर शिविर लगाकर उपस्थित बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चों ने सुंदर चित्र बनाए, जिन्हें प्रोत्साहित किया गया। अधिकार मित्र संतोष कुमार त्रिवेदी ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम स्वयं भी जागरूक रहें और दूसरों को भी पर्यावरण को शुद्ध रखने के प्रति जागरूक करें। अधिकार मित्र डॉ ज्योति वर्मा ने कहा कि है सबको सूखा कचरा, गीला कचरा और अन्य तरह के कचरे को यथा स्थान ही डालना चाहिए ताकि उसका ठोस अपशिष्ट बनाकर उसे उपयोगी भी बनाया जा सके। इससे पर्यावरण प्रदूषित होने से भी बचेगा। अधिकार मित्र सुधीर मिश्र ने संचालन किया। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा पर्यावरण से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया गया जिसमें सुंदर चित्र बनाने के लिए बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती अनुराधा, शिक्षक अवनीश कुमार के अलावा समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। साथ ही आगामी 12 दिसंबर को लगने वाली लोक अदालत तथा नालसा के हेल्प लाइन नंबर से भी अवगत कराया।
