इटावा: डीआईजी ने व्यापारियों के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर हुई विस्तृत चर्चा

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। आज पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी रेंज श्री यमुना प्रसाद ने जिले के प्रमुख व्यापारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी श्रीमती बबिता सिंह, एसपी ग्रामीण श्री चन्द्र सहित समस्त सर्किल ऑफिसर मौजूद रहे। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान, संरक्षक श्री तरनपाल सिंह, जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, उपाध्यक्ष अशोक जाटव, चमन वारसी, मनोज कुमार एवं सरदार मनदीप सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, लाइन पार अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, बृजेश राठौर, युवा अध्यक्ष रियाज अब्बासी, नवाब, धर्मेन्द्र यादव, आफताब खान, महिला व्यापार मंडल की महामंत्री ममता दुबे, चित्रा परिहार, ज्योति पालीवाल, शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, उद्योग मंच के अध्यक्ष राहुल दीक्षित, धर्मेन्द्र प्रजापति, ताहा, रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष देव गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव, हाफिज खान सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद रहे। बैठक में व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान व्यापारियों ने भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

व्यापार मंडल इटावा ने व्यापारियों की सुरक्षा और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *