इटावा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा, 7 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण प्रदेश कार्यसमिति बैठक बुधवार को इटावा जनपद के रामलीला रोड स्थित माया मैरिज हॉल में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं महामंत्रियों, नगर अध्यक्षों एवं महामंत्रियों सहित बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
बैठक में 15 अक्टूबर से प्रस्तावित यूपीआई पर एमडीआर व्यवस्था, ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनियों को रेगुलेटरी एक्ट के दायरे में लाने, तथा व्यापारियों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
संगठन डिजिटल भुगतान व्यवस्था को बढ़ावा देने के पक्ष में है, लेकिन छोटे एवं फुटकर व्यापारियों पर एमडीआर के रूप में पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक भार को गंभीर चिंता का विषय मानता है। इन विषयों को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा चरणबद्ध तरीके से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में मंडियों में ई-ट्रैकिंग, गेट पास एवं टीडीएस की जटिलताओं को समाप्त करने सहित व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और मांगों पर भी सार्थक चर्चा की गई।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री दिलीप सेठ जी ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश चेयरमैन श्री महेंद्र जैन जी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री भैरो प्रसाद मिश्रा जी, पूर्व विधायक श्री रविंद्र प्रताप जी, पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल जी, श्री कमल कांत पांडे जी, श्री शैलेंद्र शर्मा जी, श्री शिव शंकर वर्मा जी, श्री राजकुमार अग्रवाल जी, श्री टी.एन. अग्रवाल जी, व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य श्री सुनील पांडे जी, युवा इकाई से श्री जीतू सोनी जी, श्री संत मिश्रा जी, श्री योगेंद्र सिंह जी, श्री राजू छाबड़ा जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम किशोर मिश्रा जी, सह कोषाध्यक्ष श्री धर्म पाल अग्रवाल जी, संयुक्त महामंत्री श्री टीकम चंद्र जी, श्री सुशील दुबे जी, श्री संजीव वासदे बंटी जी सहित बड़ी संख्या में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के सफल, सुंदर एवं भव्य आयोजन के लिए इटावा जनपद के जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता जी, जिला महामंत्री श्री सदाशिव श्रीवास्तव जी, युवा मंडल अध्यक्ष श्री रिंकू यादव जी, युवा जिलाध्यक्ष श्री गोविंद दुबे जी, श्री विनीत मित्तल जी, श्री आनंद पोरवाल जी, श्री संतोष पोरवाल जी, श्री बंटी पोरवाल जी, श्री राजीव वर्मा जी, श्री जयदीप त्रिपाठी जी, श्रीमती मंजू पांडेय जी, श्रीमती गुड्डी बाजपेई जी, श्री मनोज गुप्ता, श्री शिवशरण गुप्ता, श्री रामकुमार गुप्ता, श्री उमेश गुप्ता, श्री करण दीक्षित, श्री तेजपाल राजपूत, श्री राजेश अग्रवाल, श्री राजीव अग्रवाल, श्री अखिलेश तिवारी, श्री कपिल गुप्ता, श्री सुशील यादव सहित संपूर्ण इटावा टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
बैठक के समापन पर प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र गुप्ता जी की भाभी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रामबाबू कुशवाहा जी के पुत्र, जिलाध्यक्ष मथुरा श्री मुकेश जी की माताजी, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष श्री रामजी आर्य तथा इटावा पदाधिकारी तरुण जी के निधन पर सदन द्वारा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *