इटावा: 50 लाख की अवैध शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। जसवंतनगर पुलिस ने 50 लाख रुपये कीमत की 500 पेटी (6,000 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी आयुषी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, तस्कर 10 चक्का ट्रक में पीओपी की बोरियों के नीचे पंजाब मार्का शराब छिपाकर बिहार ले जा रहे थे। वहां शराब को सस्ते दामों में ले जाकर महंगे दामों पर बेचने की योजना थी।
जसवंतनगर थानाध्यक्ष कमल भाटी एवं पुलिस टीम ने घेराबंदी कर भाग रहे ट्रक को रोकते हुए आवश्यक बल प्रयोग के बाद दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखी गई 500 पेटी (6,000 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है, बरामद की गई।
इस सराहनीय कार्रवाई पर एसएसपी इटावा द्वारा जसवंतनगर पुलिस टीम को ₹20,000 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
इटावा पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *