
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
सैफई, इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में 19 एवं 20 सितंबर 2026 को आर्थोपेडिक्स, विशेष रूप से Arthroplasty (जोड़ प्रत्यारोपण) के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों का उद्देश्य आर्थ्रोप्लास्टी के क्षेत्र में नवीनतम चिकित्सा तकनीकों, उपचार पद्धतियों तथा जटिल मामलों के प्रबंधन से संबंधित विशेषज्ञ ज्ञान एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करना है।
19 सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय के विभाग आर्थोपेडिक्स एवं एनाटॉमी द्वारा Saifai Orthopaedic Association के सहयोग से ‘4th Saifai Arthroplasty Update 2026’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 11:00 बजे से 11:30 बजे तक मेडिकल कॉलेज स्थित एलटी-4 में होगा। कार्यक्रम में यूपीयूएमएस के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
वहीं, 20 सितंबर 2026 को ‘UPOA MTS 2026’ का आयोजन यूपीयूएमएस ऑडिटोरियम, सैफई में किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय “Arthroplasty 360°: From Primary to Complex Revision” रखा गया है। इसमें आर्थ्रोप्लास्टी के प्राथमिक उपचार से लेकर जटिल Revision Arthroplasty तक विभिन्न पहलुओं पर देशभर से आए विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में यूपीयूएमएस के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह मुख्य अतिथि तथा इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (IOA) के पूर्व अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजेश मल्होत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
UPOA MTS 2026 का आयोजन Saifai Orthopaedic Association एवं Department of Orthopaedics, UPUMS, Saifai द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को Uttar Pradesh Orthopaedic Association (UPOA) सहित संबंधित चिकित्सा संस्थाओं एवं संगठनों का सहयोग प्राप्त है। कार्यक्रम के पोस्टर के अनुसार, इसे UP Medical Council द्वारा 6 Credit Hours प्रदान किए जाने की मान्यता भी प्राप्त है।
आयोजन के दौरान आर्थोपेडिक विशेषज्ञों एवं चिकित्सकों द्वारा Primary Arthroplasty, Complex Revision Surgery, आधुनिक सर्जिकल तकनीकों, जटिल मामलों के प्रबंधन तथा मरीजों के बेहतर उपचार परिणाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विशेषज्ञ विचार एवं अनुभव साझा किए जाएंगे।
यूपीयूएमएस सैफई के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित ये शैक्षणिक कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा, विशेषज्ञ प्रशिक्षण एवं उन्नत उपचार सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। इन आयोजनों के माध्यम से विश्वविद्यालय के चिकित्सकों एवं चिकित्सा विद्यार्थियों को देश के वरिष्ठ विशेषज्ञों से सीखने तथा आर्थोपेडिक चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
