व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ व्यापारी नेता
करंट विज़न संवाददाता
इटावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता,जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में लाइनपार भरथना चौराहा पर आयोजित की गई। वरिष्ठ व्यापारी आशीष गुप्ता को लाइनपार अध्यक्ष बनाया गया, सुधीर सिंह को लाईनपार प्रभारी बनाया गया वहीं रशीद खान को लाइनपार उपाध्यक्ष, अखिलेश कुमार,अमित शर्मा, प्रशान्त कुमार, सुनील गुप्ता, शिवम शर्मा, सुधीर कुमार, लक्ष्मण सिंह, अनुराग सिंह, अरुण यादव, सौरभ शर्मा, अंशुल पाठक, विवेक यादव, सतीश कुमार शर्मा, अवधेश कुमार कुशवाहा पदाधिकारी बनाये गये। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, लल्लू वारसी, रणवीर सिंह चौहान, युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, जिला उपाध्यक्ष मुस्तकीम राईन, महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला जिला प्रभारी सुशीला राजावत, महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे, महिला जिला उपाध्यक्ष बबीता कुशवाहा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
