भारोत्तोलन प्रतियोगिता में इस्लामिया कालेज के छात्रों का रहा दबदबा

 विजेता खिलाडियो के साथ आयोजक

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता 17 व 19 वर्ष एच एम एस इस्लामिया इंटर कॉलेज में अयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतोतोलन वर्ग के अंडर 17 बच्चों में 50 बच्चों में इस्लामिया के मोहम्मद अर्श प्रथम, 47 बच्चों में इस्लामिया के मोहम्मद जुनैद प्रथम, 46 बच्चों में सिनडौस के दिव्यांशु द्वितीय, 43 बच्चों में इस्लामिया के मोहम्मद अर्श प्रथम, 60 बच्चों में इस्लामिया के मोहम्मद अली, नदीम अहमद प्रथम, 62 बच्चों में सिनडौस के राघव द्वितीय स्थान पर रहे। 19 वर्ष से कम उम्र में 55 बच्चों में इस्लामिया के कृष्णा प्रथम, 56 बच्चों में सिनडौस के कृष्णा द्वितीय, 70 बच्चों में इस्लामिया के सत्यम द्वितीय, 47 बच्चों में इस्लामिया के विश्वास द्वितीय, 44 बच्चों में इस्लामिया के सिद्धांत, 43 बच्चों में इस्लामिया के आदित्य प्रथम, 60 बच्चों में सिनडौस के कृष्णा सिंह प्रथम, 65 बच्चों में जनसहयोगी इंटरनैशनल प्रथम, 75 बच्चों में जनसहयोगी इंटरनैशनल एसोसिएशन के शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि के रूप में जिला क्रीड़ा सचिव हिमांशु यादव ने विजेता खिलाडियो को पदक प्रदान कर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। निर्णायक की भूमिका मनोज यादव ने निभाई। प्रतियोगिता को संपन्न कराने मे साकिब अली, डा. कुश चतुर्वेदी, जावेद खान, शाहिद अख्तर, नाजिश इकबाल का सराहनीय योगदान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *