उर्दू मोहल्ला से उठा जुलूस ए मोहम्मदी की शहर में रही धूम

उर्दू मोहल्ला में जुलूस को रवाना करते कुंवर रफत अली

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद की यौमे पैदाइश के मुबारक मौके जुलूस कमेटी उर्दू मोहल्ला बड़ी मस्जिद चौक से हर साल की तरह इस साल भी अपनी पूरी शानो शौकत अदबो-एहतराम से जुलूस उठाया गया
जूलुस अध्यक्ष कुंवर रफत अली खान ने जूलुस में शामिल उलमा-ए-इकराम आदि लोगों का साफा पहनाकर स्वागत किया। जुलूस को रवाना करने से पहले कारी सरफराज़ आलम व कारी शाहबाज़ अनवर, मौलाना याकूब ने कुरान ए पाक की तिलावत की।मदरसों के छोटे-छोटे बच्चे हाथों में हरे परचम लिये सरो पर अदब के साथ सभी लोग टोपियां लगाये आकर्षक का केन्द्र रहे। उलमाए इकराम व बच्चो ने नात पेश कर अपनी मोहब्बत का सुबूत पेश किया। जुलूस अध्यक्ष कुंवर रफत अली खान व सरपरस्त सैय्यद नईम उल्ला उलमाए इकराम की मौजूदगी में जूलुसे मुहम्मदी बड़े ही अदबो-एहतराम के साथ निकाला गया। हर देश में गूंजेगा या रसूलल्लाह की सदाओं से गूंज उठा शहर।जूलुस व उलेमाओं का शहर में जगह जगह लोगों ने इस्तक़बाल किया। जुलूसे मुहम्मदी में जिस तरह लोगों ने अपने नबी के लिऐ मोहब्बत पेश की और मौजूदगी दर्ज कराई किसी ऐतिहासिक मंज़र से कम नहीं थी। जुलूस में खूबसूरत चौकिया, थरमाकौल से बनाई गई काबे शरीफ, मदीना शरीफ की चौकिया जो अपनी ओर लोगों को खींच रही थी जुलूस कमेटी की तरफ से चौकी व झाकी वालो को शीलडे देकर सम्मानित किया गया। जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ ऊर्दू मोहल्ले मे सलातो सलाम और दुआ के बाद समाप्त हुआ। जुलूस के अध्यक्ष कुंवर रफत अली खान ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व सभी लोगों का जूलुस में सहयोग के लिये शुक्रिया अदा किया। जुलूस में कारी सरफराज़ आलम, कारी शहबाज़, हाफ़िज़ मोहम्मद अहमद अकबरी, मौलाना याकूब, मौलाना उबैदुर्रहमान, हाफ़िज़ अरशद बरकाती, मौलाना सैय्यद एजाज़ हुसैन, शफ़ीक़ अहमद सेकेट्री, डॉ शमशुद्दीन सईदी, ज़मीर हसन, साजिद अली अशरफी, अज़हर फरीदी, एस. एम मुस्तकीम, मीडिया प्रभारी मोहम्मद इरफ़ान, आरिफ मेव, राजा खानज़ादा, सिकंदर मेव, सग़ीर खान, शफ़ी अहमद बालक, फ़हीम वारिस, तनवीर अंसारी, जब्बार अंसारी, ज़मीर अंसारी, अज़हर ज़ुहैब फैय्याज, फरहान खान, अब्दुल मन्नान राईन, ज़ाकिर राईन, हनीफ खान, इरफ़ान बरकाती, मो: राशिद, फरीद खां, अरशद उल्ला, रिज़वान कुरैशी,रेहान अंसारी आदि उपस्तिथ रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *