ईद-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर पीस कमेटी की बैठक

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। आगामी ईद-मिलादुन्नबी एवं रक्षाबंधन त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सदर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, शहर कोतवाल यशवंत सिंह, धर्मगुरु, व्यापारी नेता, जुलूस आयोजक समेत शहर के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

सीओ सिटी ने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। बरावफात जुलूस के आयोजकों से निर्धारित समय और रूट का पालन करने की अपील की गई।अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ या विवादित पोस्ट से बचने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी हालत में समझौता नहीं किया जाएगा।पीस कमेटी के सदस्यों ने त्योहारों के दौरान बिजली, पानी और सड़क व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग रखी। अधिकारियों ने सभी से माहौल बिगाड़ने वालों से सतर्क रहने और किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, कामिल कुरैशी, भारतेन्द्र भारद्वाज, आफताब खान, गुलशेर, हाजी शहंशाह वारसी, रफत अली खान, साजिद हुसैन, हनी वारसी, इंस्पेक्टर क्राइम श्री कृष्ण मुरारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *