2027 चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दावा: सर्व समाज का रुझान मायावती की ओर—इटावा बैठक में बोले वरिष्ठ नेता

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

बहुजन समाज पार्टी विधानसभा सदर इटावा के मोहल्ला आलमपुरा में एक बैठक आहुत की गई जिसमें बसपा के वरिष्ठ नेता इदरीस अंसारी ने दावा किया गया उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव को लेकर प्रदेश की जनता का रुझान तेजी से बदल रहा है और सर्व समाज एक बार फिर बसपा प्रमुख बहन मायावती के नेतृत्व को बेहतर विकल्प के रूप में देख रहा है उन्होंने कहा कि जनता अब पूर्व की सरकारों के कार्यकाल का तुलनात्मक आकलन कर रही है और इसी कारण बसपा की शासन काल की यादें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है
मुख्य अतिथि इमरान अहमद जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि बसपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था मजबूत रही जिससे बहन बेटियों के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग ने खुद को सुरक्षित महसूस किया उनका दावा कि उस समय अपराध और गुंडागर्दी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया था तथा प्रशासनिक व्यवस्था को जनहित के अनुरूप मजबूत बनाया गया था श्री अहमद ने कहा कि विकास कार्यों को लेकर सामाजिक न्याय तक बसपा सरकार ने हर क्षेत्र में संतुलित कार्य किया जिसकी छाप आज भी प्रदेश की जनता के मन में बनी हुई है अब मुस्लिम समाज ठान चुका है अब बोट जज्बात से नहीं दिया जाएगा अब बोट अकल से दिया जाएगा अब वोट भाईचारे के लिए दिया जाएगा अब वोट मोहब्बत के लिए दिया जाएगा अब वोट अपनी अस्मत के लिए दिया जाएगा अब बोट बसपा को दिया जाएगा
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नरेंद्र जाटव बसपा जिला अध्यक्ष मुस्लिम समुदाय का उल्लेख करते हुए दावा किया कि अब समाज भावनात्मक राजनीति से आगे बढ़कर सम्मान सुरक्षा और देश हित को प्राथमिकता दे रहा है उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय को यह एहसास हो चुका है कि बसपा शासन काल में उन्हें सुरक्षा और सम्मान का वास्तविक एहसास किया था उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राजनीतिक दलों ने केवल वोट बैंक के रूप में मुसलमान को देखा जबकि बसपा और बहन जी ने हर मामले मे मुस्लिम समाज को प्रथम स्थान दिया है
कार्यक्रम में डॉ आनंद कुमार जाटव जिला कार्यकारी सदस्य, हाजी मोहम्मद रिजवान जी, हाजी अखलाक अंसारी जी, राघवेंद्र अवस्थी, हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी, मोहम्मद बिलाल, राहुल देव, फुरकान अंसारी, मोहम्मद राशिद, आरिफ अहमद, काशान अहमद, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद अरबाज, आदि लोग शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *