बिजली चोरी के मामलों में लापरवाही पर जेई निलंबित, सात मैरिज होम की हुई जांच

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। बिजली चोरी के मामलों में लापरवाही बरतने पर रामलीला विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता (जेई) शिवम कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार शाम अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव ने कार्रवाई की जानकारी दी।

रामलीला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के कुछ मैरिज होम में बिजली चोरी की शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने सात मैरिज होम की जांच कराई। जांच के दौरान तीन मैरिज होम में बिजली संबंधी गड़बड़ी सामने आई। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्र के जेई की जिम्मेदारी तय की।

इसके बाद अधीक्षण अभियंता ने जेई शिवम कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उन्हें खंड द्वितीय से संबद्ध किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक बिजली चोरी रोकने और ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों की होती है।

वहीं, रामलीला विद्युत उपकेंद्र का अतिरिक्त प्रभार सुंदरपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई ललित कुमार को सौंपा गया है। वह अब रामलीला उपकेंद्र के कार्यों की निगरानी करेंगे। विभाग ने क्षेत्रीय अधिकारियों को बिजली चोरी के मामलों में सतर्कता बरतने और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *