खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। पुलिस लाइन में वामा सारथी अध्यक्ष रीना श्रीवास्तव की उपस्थिति में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, रचनात्मकता, खेल भावना एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए फ्लैग मेकिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, योग, बास्केटबॉल, हॉकी, बाल थ्रो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन एवं परिणाम घोषित होने के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभावान बच्चों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह एवं उमंग देखते ही बनता था। इस अवसर पर वामा सारथी अध्यक्षा जी द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
