प्रतिमा अग्निहोत्री सहित आधा सैकड़ा नेता कांग्रेस में शामिल

 प्रतिमा अग्निहोत्री का स्वागत करते कांग्रेस नेता

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जिला कांग्रेस कार्यालय पर ऐसीसी ऑब्जर्वर रामकृष्णा ओझा, पीसीसी ऑब्जर्वर प्रकाश प्रधान, मदन मोहन शुक्ला, साकेत मिश्रा, जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष राशिद खान की उपस्थिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एंव प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी के अथक प्रयासों से प्रतिमा अग्निहोत्री, करतार सिंह, सपा के लोहिया वाहिनी जसवंतनगर के अध्यक्ष ने सपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही एड. हेमन्त तिवारी, अतुल पाण्डेय, अनुराग शर्मा, राहुल तिवारी, उमेश तिवारी सहित आधा सैकडा लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं का कांग्रेस नेताओं का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस में आने पर उनको पूरा मान सम्मान मिलेगी। कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा अग्निहोत्री, करतार सिंह सहित सभी शामिल होने वाले नेताओं से अपेक्षा की है कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशुतोष दीक्षित, शहर अध्यक्ष राशिद खान, अनिल यादव, कोमल सिंह कुशवाहा, मलखान सिंह, पल्लव दुबे, अरुण यादव, वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा जुबैरी, शौजब रिज़वी, आसिफ जादरान आदि ने कांग्रेस में शामिल होने वालों का स्वागत कर बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *