स्कोरका क्लासेज के 5 विद्यार्थियों ने भारतीय सेना की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जसवंतनगर का गौरव

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर। चौ. सुघर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित स्कोरका क्लासेज के विद्यार्थियों ने भारतीय सेना की लिखित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर संस्थान, अपने परिवार और पूरे जसवंतनगर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

संस्थान के पांच विद्यार्थियों अभिषेक गुर्जर, अनुज कुमार, श्रीकांत, निर्देश और अंशुल यादव ने भारतीय सेना की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल है।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी, नियमित टेस्ट श्रृंखला तथा अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन को जाता है।

संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री मोंटी यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराकर उन्हें देश सेवा के योग्य बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी विद्यार्थी इसी तरह सफलता का परचम लहराते रहेंगे।

वहीं, अकादमिक प्रभारी श्री मानव यादव ने बताया कि स्कोरका क्लासेज में भारतीय सेना, एसएससी, पुलिस, रेलवे, नीट और जेईई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की परिणामोन्मुख तैयारी कराई जाती है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों और शिक्षकों के संयुक्त समर्पण का परिणाम है।

संस्थान परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *