राशन विक्रेताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

राशन बिक्रेता को प्रमाण पत्र देतीं सदर विधायक व डीएम

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में कार्यरत उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि की घोषणा के अवसर पर आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में सदर विधायक की अध्यक्षता में देखा एवं सुना गया। विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी ढंग से राशन पहुचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राशन विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि से उनका मनोबल बढ़ेगा और सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा संचालक ईमानदारी से कार्य करें। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की सभी उचित दर दुकानों के माध्यम से ई-पॉस मशीनों द्वारा पारदर्शी, बायोमेट्रिक-आधारित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को उसका पूरा खाद्यान्न सुलभता से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा टेक्नोलॉजी से वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 105 अन्नपूर्णा भवन जनपद में है एवं 150 अन्नपूर्णा भवन जनपद में प्रस्तावित है, बचे हुए जल्द बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे अन्नपूर्णा भवन के संचालक का सम्मान बढ़ा है, कोई भी शिकायत नहीं है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। अंत मे राशन विक्रेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, हरी नारायण बाजपेयी, अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *