कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। नव वनिता और नवोदिता ने हरियाली तीज चाणक्य होटल में मनाई । ग्रुप की सदस्याओं का टीका और पुष्पों से दरवाजे पर ही बेहतरीन तरीके से स्वागत किया गया। शुरूआत भगवान शिव पार्वती की आराधना और पूजन से की गई ।सब ने मिलकर उन्हें टीका बंदन और पुष्प चढ़ा कर प्रार्थना की। पहले नृत्य प्रतियोगिता कराई गई उसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता तथा तीज क्वीन प्रतियोगिता कराई गई। मेहंदी प्रतियोगिता में पांच विजेता हुए जिसमें दो फर्स्ट दो सेकंड तथा एक को थर्ड प्राइज मिला। तीज क्वीन के रूप में श्रुति उपाध्याय को चुना गया । पारोमिता विश्वास, प्रीति यादव, रश्मि यादव ,काजल, कल्पना अग्रवाल, रीता अग्रवाल नमिता जी तथा लगभग सभी ने जमकर डांस किया । इस अवसर पर दोनों ग्रुप की सभी सदस्याएं मौजूद थी कृष्णा अवस्थी ने बहुत सुंदर भजन की प्रस्तुति पेश की ।और सभी महिलाओं ने मिलकर खूब नृत्य गान किया । इसके बाद सभी लोग रात का भोजन करके अपने अपने घर गए खुशी और उल्लास से यह त्यौहार जॉइंट्स ग्रुप ऑफ नव वनिता और नवोदिता की और से हर्षौल्लास के साथ के साथ मनाया गया। इस त्यौहार को मनाने में सबसे अधिक योगदान नमिता, पारोमिता विश्वास, सुमन तिवारी बुआ जी, रिंशू, शालू का रहा । सभी ने मिलकर नमिता जी और पारोमिता विश्वास का दिल से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्पेशल कमेटी मेंबर ऊषा यादव, कोऑर्डिनेटर आशा अवस्थी, यूनिट डायरेक्टर मैडम साधना शर्मा, दतावली ग्रुप की अध्यक्ष रश्मि यादव, स्पंदन ग्रुप की अध्यक्ष अनीता यादव, ओनर ऑफ़ डीपीएस डी ओ ए प्रीति यादव, नववनिता की अध्यक्ष सुमन तिवारी तथा ग्रुप की संचालिका सभी कार्यभार संभालने वाली नमिता तिवारी, अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित थी तथा दोनों ग्रुप की सभी सदस्याएं भी वहां उपस्थित थीं।
