हाजी रईस अहमद ने बाइस ख्वाजा दरगाह पर चादर पेश कर मांगी देश में अमनोअमान की दुआ

 कार्यक्रम में बोलते रौनक इटावी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। हर साल की तरह इस साल भी हाजी रईस अहमद खान की जानिब से बाइस ख्वाजा सरकार की दरगाह पर अकीदत और एहतराम के साथ चादर शरीफ व फूल पेश किए गए तथा सरकार की नजर पेश की गई। इस मौके पर लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। दरगाह पर मुल्क की खुशहाली, तरक्की और सलामती के लिए विशेष दुआ की गई। दुआ में भारत में अमन-ओ-अमान, चैन-ओ-सुकून, आपसी भाईचारा और मोहब्बत कायम रहने, सभी धर्मों के लोगों के बीच सद्भाव मजबूत होने तथा हमारा देश दिन-प्रतिदिन तरक्की की राह पर आगे बढ़ता रहे, इसकी प्रार्थना की गई। इस अवसर पर हाजी रईस खां, हाजी गुड्डू मसूरी, हाजी अज़ीम वारसी, हाफिज मोहम्मद अहमद अकबरी, वाई.के. शफी, शेख मुस्तकीम, हाजी शेख शकील, अज़ीम, मोअज्जम, मुराद अली, हाशिम नाईमी, हादी हसन और रौनक सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अकीदतमंदों ने मुल्क में आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत को मजबूत करने का संदेश दिया। अंत में सभी के लिए खुशहाली, सलामती और तरक्की की दुआ की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *