इटावा दौरे पर बेबी रानी मौर्य का भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार की वरिष्ठ मंत्री बेबी रानी मौर्य आज इटावा स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन (सिंचाई बंगला) पहुँचीं। उनके आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बेबी रानी मौर्य को सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा स्थानीय विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
गार्ड ऑफ ऑनर के उपरांत उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *