तालाब में डूबने से बच्चे की मौ , विधायक सरिता भदौरिया ने परिजनों को दी चार लाख की सहायता

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। इटावा सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चितभवन में भाजपा नेता मंजू प्रधान के नाती की तालाब में डूबने से दुखद मृ**त्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचीं और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

विधायक ने मृतक के पिता सौरभ त्रिपाठी को चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़ी हैं।

सरिता भदौरिया ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के परिजन और गांव के कई लोग मौजूद रहे। विधायक ने सभी से परिवार को इस कठिन समय में हर संभव सहयोग प्रदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *