
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। भरथना रोड स्थित लक्ष्मण वाटिका समारोह स्थल में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से विशाल व्यापारी जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिलेभर की विभिन्न व्यापारिक इकाइयों के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सैकड़ों व्यापारियों ने सहभागिता की।
सम्मेलन के दौरान मैरिज होम संचालक राजीव शाक्य को जिला संगठन मंत्री तथा मनोज कठेरिया को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं उपस्थित व्यापारियों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि यदि भामाशाह जैसे दानवीर न होते तो महाराणा प्रताप का संघर्ष और बलिदान अधूरा रह जाता। उन्होंने जिलेभर से आए व्यापारियों का आह्वान किया कि वे अपने व्यापार के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी योगदान दें।
इस अवसर पर कवि गौरव चौहान ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया।
कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, महामंत्री अभय टंडन, कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, उद्योग मंच अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, युवा जिला अध्यक्ष रियाज अब्बासी, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, महिला शहर अध्यक्ष पूर्वी सक्सेना, लाइन पार शहर अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, युवा शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी शेख आफताब, हाजी हन्नान मंसूरी, सरदार मनदीप सिंह, चमन वारसी, ताहा, भरथना अध्यक्ष राजेश पोरवाल, लखना अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, कुम्हावर अध्यक्ष देवम शंकर राठौर, बढ़पुरा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, महिला महामंत्री ममता दुबे, ज्योति पालीवाल सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी नेता हाजी शंहशाह वारसी ने की।
