
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
औरैया पुलिस ने अपराध एवं गौकशी के मामलों में वांछित आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में थाना अजीतमल पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस सेल द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
